अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने माता-पिता की तरह संजू बाबा भी बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी जिंदगी का कोई दौर ऐसा नहीं रहा, जब अभिनेता को परेशानी का सामना न करना पड़ा हो। इतनी परेशानियों के बाद भी संजय दत्त ने कभी भी अपने काम से समझौता नहीं किया। अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री में शोहरत और दौलत दोनों कमाई हैं। साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से संजय दत्त ने डेब्यू किया था। संजय दत्त फिल्मों के साथ साथ अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, तो चलिए जानते हैं संजू बाबा की कितनी नेटवर्थ है।
Sanjay Dutt Net Worth: 40 करोड़ का आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां; होश उड़ा देगी संजू बाबा की नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन