शायद ही संजय दत्त की तरह किसी और बॉलीवुड अभिनेता की जिंदगी इतनी विवादित रही हो। संजय की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था। वे भारत एक अभिनेत्री बनने आई थीं। लेकिन उन्हें अभिनेता से प्यार हो गया और फिर दोनों की शादी हो गई। ये कहानी सिर्फ इतनी सी नहीं है। 32 साल की उम्र में ऋचा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि है।
2 of 7
Richa Sharma, Sanjay Dutt
- फोटो : instagram
ऋचा शर्मा का जन्म 6 अगस्त 1963 को न्यूयॉर्क में हुआ था। वह देव आनंद की फिल्म में हीरोइन बनने आई थीं लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल पाया। हालांकि देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म अगली फिल्म में मौका दिया जिसका नाम था 'हम नौजवान'।
3 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा
- फोटो : instagram
हम नौजवान साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह 'अनुभव', 'इंसाफ की आवाज', 'सड़क' छाप जैसी फिल्मों में नजर आईं। ऋचा शर्मा की आखिरी फिल्म 'आग ही आग' थी जो साल 1987 में आई थी। इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई थी।
4 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने पहली बार ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी। तस्वीर देखते वो अपना दिल हार बैठे थे। फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। ऋचा ने भी उन्हें हां कह दी। कहा ये भी जाता है कि संजय चाहते थे कि ऋचा शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। हालांकि शादी के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
5 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा
- फोटो : फाइल
संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने शादी कर ली। दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन दो साल बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया। वह इलाज के लिए विदेश चली गईं। इधर जुदाई में संजय काफी परेशान रहने लगे। इस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ उनकी करीबियां बढ़ने लगीं और फिर ऋचा उनके दिमाग से उतरने लगीं।