संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Sanjay Dutt) भले ही देश और मीडिया की चकाचौंध से दूर हों, लेकिन वह हमेशा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चर्चा में जरूर रहती हैं। त्रिशाला अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बताती रहती हैं कि पिता संजय दत्त और उनके दिवंगत प्रेमी उनके जीवन में खास अहमियत रखते हैं।
2 of 5
नरगिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिशाला ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी 'दादी' और प्रतिष्ठित अभिनेत्री नरगिस की एक छोटी सी क्लिप साझा की। यह क्लिप आवारा फिल्म के गाने 'इचक दाना बिचक दाना' की थी। इसे साझा करते हुए त्रिशाला ने लिखा- मैं अपनी दादी मां से बहुत प्यार करती हूं। त्रिशाला की इस पोस्ट से जाहिर है कि वह अपनी दादी को याद कर रही हैं।
3 of 5
त्रिशाला दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। इसके बावजूद वो अपने पिता से बहुत करीब है। कई बार वो अपने पिता से मिलने मुंबई भी आती है। वहीं दूसरी ओर उनके पिता संजय दत्त का फेफड़े के कैंसर का मुंबई में इलाज चल रहा है।
4 of 5
संजय दत्त परिवार के साथ
- फोटो : Instragram- @maanayata
कुछ समय पहले संजय दत्त अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए दुबई गए थे। दुबई से संजय दत्त की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें संजू बाबा फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे थे। संजय दत्त इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।
5 of 5
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में भी संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है। लेकिन खबर है संजय दत्त का अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क भी जा सकते हैं। वहीं बात करें त्रिशाला की तो त्रिशाला अभी न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट किए थे।