दिवाली के मौकेे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। कई सेलेब्स ने इस मौके पर पार्टी की और जश्न मनाया। ऐसे में संजय दत्त ने भी परिवारवालों के साथ सेलिब्रेट किया और एक पार्टी रखी। संजय दत्त की इस पार्टी में उनके करीबी ही शामिल हुए। पार्टी के दौरान संजय दत्त ने ऐसा कुछ किया कि अब वो खबरों में बने हुए हैं।
2 of 5
sanjay dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, संजय दत्त पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों इकरा और शहरान के साथ फोटोग्राफर्स को पोज देने बाहर आए। जब फोटोग्राफर्स ने संजय दत्त को सीधे देखने के लिए कहा तब भी वो बार-बार नीचे ही देखते रहे।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त ने सभी मीडिया के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और बेटे शहरान को भी विश करने के लिए कहने लगे। शहरान ने सभी फोटोग्राफर्स से पूछा कि क्या उन्होंने खाना खा लिया। इसके बाद संजय दत्त ने शहरान को कुछ और भी कहने के लिए कहा। फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद सभी लोग घर के अंदर चले जाते हैं।
4 of 5
sanjay dutt
- फोटो : instagram
थोड़ी देर बाद संजय दत्त के घर रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। संजय दत्त उन्हें बाहर तक छोड़ने के लिए आते हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स बार-बार संजय दत्त की तस्वीरें खींचते रहे। जिससे वो परेशान से दिखे। बस फिर क्या था उन्होंने अपना आपा खो दिया।
5 of 5
sanjay dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त गाली देते हुए फोटोग्राफर्स से कहते हैं कि 'दिवाली है..., घर जाओ ना, दिवाली दूं क्या, जाओ ना घर, घर पर नहीं है दिवाली, तुम्हारी बॉस का... जो बोलता है कि...' संजय दत्त के इस तरह भड़कने के बाद फोटोग्राफर्स कैमरे की लाइट्स बंद कर देते हैं।