{"_id":"5b543d8a4f1c1b6e118b5034","slug":"sanjay-dutt-5-controversial-statement-after-ranbir-kapoor-sanju-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के सुपरहिट होते ही संजय दत्त के सामने आए 4 बयान जिसने मचाई सनसनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के सुपरहिट होते ही संजय दत्त के सामने आए 4 बयान जिसने मचाई सनसनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है जो कि 330 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें उनकी जिंदगी के हर विवादित पहलू को दिखाया है। हालांकि 'संजू' रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर कई सवाल भी उठाए जिनका संजय दत्त ने बेबाकी से जवाब दिया। तो चलिए आपको संजय दत्त के वह 4 बयान बताते हैं जिन्होंने 'संजू' रिलीज के बाद तहलका मचाया।
sanjay dutt
एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में संजय दत्त ने फिल्म से उठे कई सवालों का जवाब दिया था। फिल्म में मीडिया को विलेन बनाने पर संजय दत्त ने कहा कि मुझे एक पैसे की भी नाराजगी नहीं है । संजय दत्त ने कहा था - 'मीडिया में मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और ऐसे लोग भी हैं जिनकी मैं इज्जत करता हूं । लेकिन बिना कंफर्म किए मीडिया क्वेश्चन मार्क के साथ हैडलाइन बनाती है । उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि एक इंसान या उसके परिवार के ऊपर क्या असर पड़ता है । मीडिया मेरी फैमिली है और अगर मैं नाराज हूं तो मेरा हक बनता है ।'
sanjay dutt and paresh gehlani
कई लोगों ने आरोप लगाया कि राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की इमेज सुधारने के लिए 'संजू' बनाई है। इस पर संजय दत्त ने कहा - 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि कोई किसी की छवि सुधारने के लिए 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च कर देगा। यह काफी बड़ी रकम होती है। फिल्म में सिर्फ सच दिखाया गया है। फिल्म बनाने के पीछे सिर्फ यह मकसद था कि युवा ड्रग्स की लत से बचें। लोगों ने मुझे स्वीकार किया है और खुशी है उससे उन्होंने कुछ सीखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
SANJAY DUTT and RANBIR
कुछ लोगों ने 'संजू' रिलीज के बाद सवाल उठाए कि क्या सही में फिल्म में सच दिखाया गया है। इस पर हाल ही में संजय दत्त ने बयान दिया है जो आपको हैरान कर देगा। संजय दत्त ने कहा - 'फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है एकदम असली है सिवाय लेखक के जिसका नाम विनी है। कहानी को बताने के लिए यह किरदार जोड़ा गया है।' आपको बता दें, 'संजू' फिल्म में अनुष्का शर्मा ने विनी नाम की लेखक का किरदार निभाया है जो कि संजय दत्त की जिंदगी पर किताब लिखती है।
विज्ञापन
SANJAY DUTT and RANBIR
हाल ही में संजय दत्त ने डीएनए को इंटरव्यू दिया था जिसमें कई खुलासे किए थे। संजय दत्त ने कहा - 'मैंने अपने पास एक बंदूक रखने की भारी कीमत चुकाई है। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, कृपया मेरा माफीनामा पढ़ लीजिए। मुझे आर्म्स एक्ट के तहत सजा मिली थी।'