{"_id":"5b5433c94f1c1b4b748b65c0","slug":"after-tiger-zinda-hai-salman-khan-starts-shooting-for-ali-abbas-zafar-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टाइगर जिंदा है' के बाद फिर लौटी ये सुपरहिट जोड़ी, प्रियंका के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टाइगर जिंदा है' के बाद फिर लौटी ये सुपरहिट जोड़ी, प्रियंका के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत'' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी। अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम एक बार फिर से साथ है। भारत की शूटिंग आज से शुरु हो रही है। भगवान हम पर अपनी कृपा बनाए रखें।’
Salman Khan and Disha Patani
फिल्म में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले है। ‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए का रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है।
So here we are together again.... @Bharat_TheFilm begins its shoot today. May god bless us @BeingSalmanKhan @priyankachopra @DishPatani @WhoSunilGrover @atulreellife @TSeries pic.twitter.com/47YPwjHyX4
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 22, 2018
salman khan
फिल्म में उनकी उम्र 28 से 60 साल के बीच तक दिखाई जाएगी, जबकि सलमान खान 25 से 65 साल की उम्र तक नजर आएंगे। प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे, सलाम-ए-इश्क और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी 'गुंडे' भी हिट रही है। प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat
- फोटो : SELF
इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान की दूसरी फिल्मों की ही तरह ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में सलमान का लुक ‘मैने प्यार किया’ के प्रेम जैसा दिखाया जाएगा। इस फिल्म में 1947 से 2000 तक के बदलते भारत की कहानी को प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के किरदारों की बदलती उम्र के साथ दिखाया जाएगा।