बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सना खान इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं । पिछले दिनों सना खान ने बताया था कि उन्होंने डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप कर लिया है । सना ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया । दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे । ब्रेकअप की घोषणा के बाद अब सना और मेलविन सोशल मीडिया के जरिए एक आरोप लगा रहे हैं ।
बॉयफ्रेंड मेलविन के धोखा देने के बाद सना खान ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'उसने एक छोटी लड़की को...'
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन सना ने एक पोस्ट शेयर किया था । इसमें उन्होंने लिखा, 'धोखा देना कोई गलती नहीं होती । ये एक सोची-समझी साजिश है। जिस दर्द से मैं गुजरी हूं उसकी कीमत वो कभी नहीं चुका सकता । आप लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया ।'
इसके बाद सना खान ने लिखा, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था । वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था । इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था । इन सब बातों ने मुझे डरा दिया । इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है । भगवान तुम्हें सजा देंगे ।'

सना खान ने इससे पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा था, 'वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है ।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है।

आत्महत्या से पहले जिया खान ने खोले थे कई राज, छह पन्नों की लिखी थी चिट्ठी