मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता एस.के. सेठ का 8 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने पिता को खोने के बाद एक्ट्रेस ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। निधन से पहले एक्ट्रेस के पिता दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उनके पिता का ठीक तरह से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल के स्टाफ ने भी उनसे काफी बदतमीजी की। तो वहीं अब एक्ट्रेस ने इस मामले में एक्शन लेने की ठान ली है। संभावना सेठ ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। हाल में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में संभावना सेठ ने इस बात की जानकारी देते हुए अस्पताल पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पताल की सर्विसेस काफी खराब थी और इसी वजह से मेरे पिता नहीं बच पाए।
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने बातचीत में कहा, 'मेरे पापा को कोविड-19 पॉजिटिव होने के चार दिनों के बाद 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल स्टाफ ने कुछ ब्लड टेस्ट किए और हमें आश्वासन दिया कि वह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा। पापा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हमें लगा था कि सब ठीक हो जाएगा। हमें लगा था कि पापा अब सुरक्षित हाथों में हैं।'
3 of 5
पिता के साथ संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उसी दिन जब मेरे भाई हॉस्पिटल आए तो वो ये देखकर दंग रह गए कि मेरे पापा के दोनों हाथ बंधे थे। उसके बाद भाई ने उनके हाथ खोल दिए और हॉस्पिटल वालों से इस बारे में सवाल किया। 7 मई को भाई ने मुझे कॉल किया और बताया कि पापा को ऑक्सीजन लगाया गया है जबकि उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 95 था। मुझे लग रहा था कि वहां कुछ ठीक नहीं हो रहा है, तो मैं तुरंत अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गई।'
4 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना कहती हैं, 'मैं अस्पताल पहुंची तो देखा कि पापा के हाथ-पैर पलंग से बांध रखे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि ये इसलिए बांधे गए हैं ताकी ये ऑक्सीजन न निकाल दें। वहां मेरे पापा को अटेंड करने के लिए कोई नहीं था, मैं हॉस्पिटल की व्यवस्था देखकर हैरान थी। मैंने ये सब अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, लेकिन हॉस्पिटल वालों ने मुझसे रिक्वेस्ट की कि मैं इस वीडियो को डिलीट कर दूं।'
5 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'पापा की हालत देखकर मैं सीनियर डॉक्टर से मिलने भागी। बहुत ढूंढने के बाद मुझे एक डॉक्टर मिला जिन्होंने मुझे पापा की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुझसे कहा कि पापा की तबीयत पहले से बेहतर है और वो यहां किसी को भेज रहे हैं इनका ध्यान रखने के लिए। लेकिन कुछ दिन बाद उन लोगों ने मुझे बताया कि पापा को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, मैं उन्हें देखना चाहती थी लेकिन उन्होंने मुझे रोक दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझे बता दिया कि पापा का निधन हो चुका है, मुझे लगता है उन्हें पहले ही इस बारे में पता था। मेरे यही कुछ सवाल हैं जिनके मुझे जवाब चाहिए इसलिए मैंने उन्हें नोटिस भेजा है।'