साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु की बॉलीवुड एंट्री पर हर किसी की नजर बनी हुई है। 'फैमिली मैन 2' की सफलता के बाद से ही सामंथा हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं और वहीं अब खबर आ रही है कि सामंथा के हाथ एक और बॉलीवुड फिल्म लगी है। इस सिलसिले में उनसे बातचीत की जा रही है।
2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक आदित्य धर अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के लिए सामंथा के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। आदित्य कुछ समय से 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और 2023 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक सूत्र के अनुसार फिल्म के लिए कास्टिंग चल रही है आदित्य सामंथा के साथ लीड रोल निभाने के लिए बात कर रहे हैं। सामंथा को भी यह फिल्म पसंद आई है।
3 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' बनाने की घोषणा पिछले साल जनवरी में विक्की कौशल के साथ की गई थी। हालांकि वित्तीय मुद्दों के चलते फिल्म फ्लोर पर नहीं आ सकती थी और ऐसे में इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। इस फिल्म को आरएसवीपी मूवीज प्रोडक्शन बैनर के तहत रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित किया जाना था, लेकिन वह इस फिल्म से पीछे हट गए हैं। अब नए निर्माता के साथ फिल्म का काम दोबारा शुरू हो गया है और अब इसकी कास्टिंग भी शुरू कर दी गई है।
4 of 4
सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है और फिलहाल शूटिंग की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा सामंथा तापसी पन्नू के प्रोडक्शन के लिए भी एक फिल्म करेंगी। वहीं, अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक फिल्म के लिए भी बातचीत कर रही हैं।