मनोरंजन जगत में रिश्ते जुड़ने और टूटने में जरा भी वक्त नहीं लगता। एक तरफ जहां बहुत से कपल्स शादी करने वाले हैं तो कई ऐसे सितारे भी हैं जो अलग हो चुके हैं। हालांकि मनोरंजन की दुनिया में यह भी देखने को मिलता है कि बहुत सी जोड़ियां तलाक के बाद भी एक दूसरे की अच्छी दोस्त बनी रहती हैं जबकि कई एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करतीं। कुछ समय पहले तलाक की लिस्ट में सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य का नाम जुड़ा है।
सामंथा से नाराज हुए नागा के फैंस
दोनों के तलाक की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं और पिछले महीने दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 23 नवंबर को नागा चैतन्य ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। उन्हें फैंस, सेलेब्स और दोस्तों से सोशल मीडिया पर बधाई मिली लेकिन सामंथा की तरफ से उन्हें जन्मदिन की कोई बधाई नहीं मिली। इसे लेकर अब यूजर्स ने सामंथा पर निशाना साधा है।
2 of 5
सामंथा और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तलाक के बाद सामंथा अक्सर आजादी, आजाद ख्याल और इस तरह के कई पोस्ट साझा कर चुकी हैं जिसे देखकर ऐसा मालूम हो रहा है कि वह इस रिश्ते से आजाद महसूस कर रही हैं। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि किसी भी तरह सामंथा और नागा अलग हुए हों लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर तो सामंथा उन्हें बधाई देंगी जबकि ऐसा नहीं हुआ।
3 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स का कहना है कि नागा से अलग होते ही सामंथा का दिल बिल्कुल बदल गया है और अब वह दिखा रही हैं कि वह अपने पूर्व पति से बिल्कुल भी संबंध नहीं रखना चाहती हैं। वहीं दूसरी तरफ सामंथा के फैंस का कहना है कि इन दिनों वह अपने जिंदगी का आनंद ले रही हैं और किसी भी तरह की फॉर्मेलिटी में खुद को बांध कर नहीं रखना चाहती हैं। उनका बचाव करते हुए फैंस ने यह भी कहा कि हो सकता है कि सामंथा ने नागा को सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी क्योंकि उन्होंने निजी तौर पर बधाई दी होगी।
4 of 5
सामंथा और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्तूबर को अलग होने की घोषणा की थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था, हमारे सभी शुभचिंतकों को। बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद सैम और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की मित्रता हमारे संबंधों का मूल रही है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि सामंथा प्रभु ने अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के माध्यम से हिंदी पट्टी के दर्शकों में गहरी छाप छोड़ी है। फिलहाल उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें आ रही हैं जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। खबर है कि सामंथा जल्द ही अभिनेत्री तापसी पन्नू के प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।