कश्मीरा शाह टीवी और बॉलीवुड इंड्स्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त डांस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में कश्मीरा बिग बॉस 14 में थोड़े समय के लिए नजर आईं थी, लेकिन कुछ वक्त में ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोर लीं। इतना ही नहीं आज कल कश्मीरा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि उनकी ये तस्वीरें खुद उनके पति कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कश्मीरा अपने पति कृष्णा से बहुत प्यार करती हैं और इस कपल ने निजी जिंदगी में कई दुख भी झेले। हालांकि उस वक्त सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की थी।
2 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : वीरल भयानी
कश्मीरा इंड्स्ट्री का जाना माना नाम हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि कृष्णा कश्मीरा के दूसरे पति हैं। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। फिल्म 'पप्पू पास हो गया' के सेट से कश्मीरा और कृष्णा के प्यार की शुरूआत हुई थी। शूटिंग के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा गया था।
3 of 5
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : instagram/krushna30
कृष्णा से पहले कश्मीरा ने ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी लेकिन साल 2007 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद वो कृष्णा के साथ लिव इन में रहने लगीं। कृष्णा और अभिषेक ने साल 2013 में शादी की थी, लेकिन काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा था। हालांकि कुछ समय बाद कृष्णा और कश्मीरा ने दुनिया को बता दिया कि वो शादी कर चुके हैं।
4 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : वीरल भयानी
शादी के बाद कश्मीरा और कृष्णा को बेबी कंसीव करने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कश्मीरा के मुताबिक नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट ना होने के कारण उन्होंने आईवीएफ का भी सहारा लिया था। हालांकि कृष्णा और कश्मीरा का ये प्रयास भी असफल हुआ था।उस वक्त सलमान खान की सलाह ने कश्मीरा की बहुत मदद की थी।
5 of 5
Kashmera Shah
- फोटो : voot
कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने प्रेग्नेंट होने की 14 बार नाकाम कोशिश की थी। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें सरोगेसी की सलाह दी थी जो उनके लिए कारगर साबित हुई। कृष्णा और कश्मीरा ने फिर सेरोगेसी का सहारा लिया और साल 2017 में उनके दो जुड़वा बेटों का जन्म हुआ। कश्मीरा सलमान की इस सलाह के लिए हमेशा उनका शुक्रिया अदा करती हैं।