फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान का आमिर के नाम संदेश, लिखा- प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं...

Fri, 23 Dec 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
salman said aamir i hate you professionally

दर्शकों के बीच अब सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा है कि सलमान खान की 'सुल्तान' अच्छी थी या आमिर खान की 'दंगल'। लेकिन हाल ही में इस सवाल का जवाब खुद सुल्तान सलमान खान ने दिया है। सलमान ने एक ट्वीट कर के कहा कि उनके परिवार ने 'दंगल' देखी और सबने उन्हें बताया कि 'दंगल', 'सुल्तान' से कहीं ज्यादा अच्छी फिल्म है। इतना ही नहीं सलमान ने आगे लिखा कि 'आमिर मैं तुमसे निजी रूप से बहुत प्यार करता हूं लेकिन प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं।'

सलमान का आमिर के नाम संदेश, लिखा- प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं...

salman said aamir i hate you professionally

आपको बता दें कि आमिर खान पिछले 2 साल से 'दंगल' पर काम कर रहे हैं लेकिन अचानक से इसी साल सलमान खान 'सुल्तान' लेकर आ गए जिसके बाद दोनों फिल्मों में लगातार तुलना होती रही। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक दर्शकों के अनुसार 'सुल्तान' इस साल की बहुत अच्छी फिल्म कही गई और आमिर ने कहा कि 'सुल्तान' की वजह से 'दंगल' हिट हो जाएगी। 

सलमान का आमिर के नाम संदेश, लिखा- प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं...

salman said aamir i hate you professionally

सलमान खान ने हाल ही में 'दंगल' और 'सुल्तान' के बारे में खुलकर बात की थी। सलमान ने बताया था कि आमिर की 'दंगल' की स्क्रिप्ट इतनी बेहतरीन है कि उन्हें किसी से भी डरने की कोई जरूरत नहीं है। सलमान का बस चलता तो वो 'दंगल' किसी और हीरो को करने ही नहीं देते, दोनों खुद ही करते। दोनों फिल्म बेहतरीन हैं और एक दूसरे से अलग भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान का आमिर के नाम संदेश, लिखा- प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं...

salman said aamir i hate you professionally

सलमान खान ने कहा कि आमिर खान को 'दंगल' शूट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि आमिर ने वजन बढ़ाया फिर 6 महीने शूटिंग की और फिर रिलैक्स किया और आराम से वजन घटा लिया। 

विज्ञापन

सलमान का आमिर के नाम संदेश, लिखा- प्रोफेशनली मैं तुमसे नफरत करता हूं...

salman said aamir i hate you professionally

उन्होंने कहा कि 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर को हर 15 दिन में सलमान से एक नई बॉडी चाहिए थी। आमिर को 2 साल का समय मिला पर उन्हें नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed