बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान दिलफेंक किस्म के इंसान हैं। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है उनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल हैं। वैसे भी बॉलीवुड के दबंग खान की पर्सनैलिटी और लुक इतना आकर्षक है कि उनपर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं है।
हाल ही में सलमान ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया कि सुनकर सब हैरान रह गए। यह खुलासा सलमान खान ने टीवी शो 'दस का दम' के सेट पर किया। सलमान ने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़े गए थे। मौका था राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री के प्रमोशन का। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स दस का दम का सेट पर आए थे।
इस मौके पर सलमान ने बताया एक बार जब उनकी गर्लफ्रेंड के घर पर कोई नहीं था तब वह उससे मिलने गए थे। लेकिन तभी अचानक सलमान की गर्लफ्रेंड के घरवाले आ गए। हरबड़ाहट में सलमान ने कहीं छुपने की जगह तलाशनी शुरू की। तब सलमान को आइडिया आया कि वो आलमारी में छिप सकते हैं। फिर क्या था घरवालों से बचने के लिए वो आलमारी में छिप गए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें छींक आ गई और वो पकड़े गए। हालांकि बाद में इसे लेकर कोई पंगा नहीं हुआ।
बता दें इससे पहले भी सलमान ने बताया था पापा सलीम खान ने उन्हें साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ। फिलहाल सलमान फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है. कई बार मीडिया और अन्य लोगों ने उनसे ये जानने की कोशिश की लेकिन आज भी ये सबसे बड़ा सवाल है कि सलमान शादी कब करेंगे।