सलमान खान (Salman Khan) की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बेशक सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी के नाम पर वह कन्नी काट जाते हैं। हालांकि शादी का सवाल अब भी ज्यों का त्यों है। इसका जवाब सिर्फ सलमान ही दे सकते हैं।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान कभी शादी के लिए तैयार थे। उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन ऐन मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि ये शादी नहीं हो पाई। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सलमान के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने कहा है।
3 of 5
Sajid Nadiadwala
- फोटो : amar ujala mumbai
साजिद ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो पर किया। साजिद हाल ही में 'हाउसफुल 4' का प्रमोशन करने पूरी टीम के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। यहां पर जब कपिल ने उनकी और सलमान की शादी को लेकर एक सवाल किया। तो साजिद ने सलमान का शादी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।
साजिद ने बताया- साल 1999 में सलमान ने अचानक से बोला कि शादी कर लेते हैं। उसके पास तो लड़की थी पर मुझे ढूंढनी पड़ी। शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी चले गए। करीब 25 लोगों को शादी में आना था। लेकिन छह दिन पहले सलमान ने बोला 'यार मेरा शादी का मूड नहीं है इसके बाद मेरी शादी में वो स्टेज पर आए और बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले।
5 of 5
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
बता दें साजिद इससे पहले दिव्या भारती से शादी कर चुके थे। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। इसके बाद साजिद ने साल 2000 में फिर से वर्धा से शादी कर ली। पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं। इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती, प्यार और शादी का रिश्ता कायम हुआ।