बॉलीवुड के 'टाइगर' जो भी करते हैं वह एकदम हटकर ही होता है। कुछ दिन पहले सलमान खान ने 'मुझे लड़की मिल गई है' ट्वीट करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी तो वहीं अब उनका एक और ट्वीट वायरल हो रहा है। इस बार सलमान ने 'लवरात्री' फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐसा ट्वीट किया है जिसे हर कोई सुलझाने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल, सलमान खान ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसे पढ़ने के बाद हर कोई काउंट करना शुरू कर दे रहा हैं। दबंग खान ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'लवरात्री आज से ठीक 224 दिन बाद रिलीज होगी। बताओ क्या तारीख है रिलीज की?'
सलमान के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद आप भी सोच में पड़ गए न। तो चलिए आपकी इस मुश्किल को हम आसान कर देते हैं। ऐसी खबरें आ रही थी कि 'लवरात्री' फिल्म 21 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। वहीं अब यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी जिसकी जानकारी खुद सलमान ने दीं।
'लवरात्री' फिल्म से सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरीना लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को अभिराज मिनावाल डायरेक्ट करेंगे।