सलमान खान को सेशन कोर्ट ने बेल दे दी है। सलमान खान को मुचलके पर 50,000 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही उनके सामने दो शर्ते रखी गई हैं। 7 मई को उन्हें कोर्ट आना होगा साथ ही देश छोड़ने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ेगी। इस बीच सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बहन से संबंधित ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सलमान खान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता सलमान के दिल के काफी करीब हैं।
अलवीरा और अर्पिता हमेशा सलमान के साथ नजर आती हैं फिर चाहे मौका खुशी का हो या फिर गम का। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान का सपोर्ट करने के लिए उनकी दोनों बहनें भी जोधपुर पहुंची थीं। यहां तक कि फैसले से एक दिन पहले वाली रात भी अलवीरा और अर्पिता सलमान के साथ रात भर जागती रहीं।
जमानत अर्जी याचिका पर सुनवाई के दौरान सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता बॉडीगॉर्ड शेरा के साथ कोर्ट रूम में मौजूद थीं। दोनों बहनों के माथे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। कोर्ट रूम में पहुंचते ही अलवीरा इतनी इमोशनल हो गई थी कि बुरी तरह से रोने लगी और देखते ही देखते ही वह बेहोश हो गई।
अलवीरा को इस तरह से देखकर अर्पिता को संभालना भी मुश्किल हो गया कि तभी शेरा ने अलवीरा को सहारा देकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला। सूत्रों की मानें तो सुनवाई से पहले अर्पिता अपने बड़े भाई के लिए दुआ मांगने के लिए मंदिर भी गई थीं। आपको बता दें, जिस दिन सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी उस वक्त भी दोनों बहनों ने कोर्ट रूम में रो -रोकर बुरा हाल कर लिया था।
आपको बता दें, सलमान खान को काला हिरण मामले में 5 साल की जेल की सजा मिली थी जिसे कोर्ट ने फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। सलमान 'रेस3' फिल्म के आखिरी पड़ाव की शूटिंग कर रहे थे। इसके साथ ही उनकी झोली में दो और बड़े बजट की फिल्में है। जिसमें 'भारत' और 'किक2' शामिल हैं। इसके अलावा दो रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 और '10 का दम' शामिल हैं।