फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan share a new pic with special caption aaj ek post kal ek teaser

Social Media: सलमान खान ने गमछा बांधकर शेयर की तस्वीर, कैप्शन ने उलझाया फैंस का दिमाग

Fri, 21 Jan 2022 01:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

इस तस्वीर में सलमान खान अपने सिर पर गमछा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने उलझा हुआ कैप्शन दिया है, जिससे कुछ भी साफतौर पर पता नहीं चल रहा है। हालांकि फैंस इस कैप्शन को देखने के बाद कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
salman khan share a new pic with special caption aaj ek post kal ek teaser
salman khan - फोटो : insta

विस्तार

सलमान खान इस समय बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं और इस शो को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी के साथ अब भाई जान की एक नई तस्वीर भी सुर्खियों में आ गई है। सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में सलमान खान अपने सिर पर गमछा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर  के साथ सलमान खान ने उलझा हुआ कैप्शन दिया है, जिससे कुछ भी साफतौर पर पता नहीं चल रहा है। हालांकि फैंस इस कैप्शन को देखने के बाद कयास लगा रहे हैं कि सलमान कोई नई घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैप्शन में उलझा फैंस का दिमाग-
सलमान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह अपने सिर पर गमछा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा-"मुझे विज्ञापन और ट्रेलर आदि पोस्ट करने हैं ... अपने ही ब्रांड हैं ना .. समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं तुम्हें देखता हूं, मैं तुम्हें सुनता हूं। आज एक पोस्ट कल एक टीज़र। फैंस को उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही हैं लेकिन तस्वीर के साथ सलमान के इस गोल-मोल कैप्शन को देखने के बाद यूजर्स ने तरह तरह के कयास लगाना शुरु कर दिए हैं। सलमान खान की इस नई पोस्ट से कुछ फैंस को लग रहा है कि वह कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के इस कैप्शन को देखकर एक यूजर ने लिखा- "मुझे इसी का इंतजार था"। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा- "लगता है कि टाइगर का टीजर आने वाला है।" इसके अलावा फैंस सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा मास्टर बता रहा है तो कोई को दुनिया का सबसे हैंडसम मैन होने का खिताब दे रहा है। एक प्रशंसक ने तो सलमान को शादी का ऑफर भी दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed