लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' कल 6, जुलाई को रिलीज हो रही है। यशराज बैनर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से बॉक्स ऑफिस पंडितों को काफी आशाएं हैं। बीते कई सालों से सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ सफल ही नहीं होती हैं बल्कि कमाई के मामले में कई रिकार्ड भी बनाती हैं। इस बार भी 'सुल्तान' से फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी ही आशाएं हैं।
आईए देखते हैं सुल्तान से बॉक्स ऑफिस पंडितों को कितनी आशाएं हैं..
कल आ रही है 'सुल्तान', पहले ही हफ्ते कमाएगी 160 करोड़
इस फिल्म को बनाने में यशराज बैनर ने लगभग 115 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ऐसे में सलमान से उम्मीदे और बढ़ जाती हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ अमुल मोहन ने बताया कि 'सुल्तान' से दर्शकों, बॉक्स ऑफिस, मीडिया सभी को बहुत आशाएं हैं। यह फिल्म देश भर में लगभग 4800 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 40 से 42 करोड़ रुपये बनाएगी जोकि एक रिकार्ड होगा।
कल आ रही है 'सुल्तान', पहले ही हफ्ते कमाएगी 160 करोड़
बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ अमुल मोहन ने कहा कि पहले दिन के बाद सुल्तान की कमाई में और इजाफा होगा। क्योकिं सुल्तान बुधवार को रिलाज हो रही हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने की वजह से काफी लोग इसे देखने आएंगे। ऐसे में 'सुल्तान' पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। मुझे पूरा भरोसा है कि सलमान पहले पांच दिनों में 160 करोड़ तक कमा लेगी।
कल आ रही है 'सुल्तान', पहले ही हफ्ते कमाएगी 160 करोड़
4 of 8
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के नाम है। पिछले साल रिलाज हुई सलमान की दोनों फिल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली थी लेकिन उसके बाद भी ये 'हैप्पी न्यू ईयर' का रिकार्ड नहीं तोड़ पायी थी। 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये कमाए थे। सुल्तान से उम्मीद है कि वह पहले दिन 50 करोड़ कमाकर इस रिकार्ड को तोड़ देगी।
कल आ रही है 'सुल्तान', पहले ही हफ्ते कमाएगी 160 करोड़
5 of 8
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
बॉलीवुड में एक धारणा हे कि खेल पर बनी फिल्में अवार्डस चाहे जितना बटोर ले लेकिन वो कमाई के मामले में अन्य फिल्मों से काफी पीछे रहती हैं। छह जुलाई को सुल्तान की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पंडितों को ये धारणा टूटने की उम्मीद हैं। सलमान और कुश्ती का ये मेल बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने को तैयार है।