फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan relative actor aayush sharma father anil sharma won himachal election result 2022

Anil Sharma: हिमाचल विधानसभा मंडी सीट से अनिल शर्मा ने दर्ज की जीत, सलमान खान से है खास कनेक्शन

Thu, 08 Dec 2022 04:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 04:42 PM IST
सार

अभिनेता आयुष शर्मा के पिता और सलीम खान के समधी अनिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट जीत दर्ज की है। अब अभिनेता ने अपने पिता के लिए खास नोट साझा कर बधाई दी है।

विज्ञापन
salman khan relative actor aayush sharma father anil sharma won himachal election result 2022
अनिल शर्मा, सलमान खान - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, जिसके बाद तय होगा कि अगला सीएम कौन बनने वाला है। फिलहाल अब इसी बीच खबर आई है कि अभिनेता आयुष शर्मा के पिता मंडी सीट से अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है। अभिनेता आयुष शर्मा ने पोस्ट साझा कर अपने पिता के लिए बधाई दी है और साथ ही लोगों के लिए खास नोट भी साझा किया है। बता दें कि अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं।

विज्ञापन

 

Aamir Khan: 'सलाम वैंकी' की स्क्रीनिंग में आमिर को नए लुक में देख हैरान हुए यूजर, बोले- शेव कर लो जवान लगोगे

विज्ञापन

अभिनेता आयुष शर्मा ने पिता की जीत पर व्यक्त की खुशी
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंडी सीट से अनिल शर्मा ने कांग्रेस के चंपा ठाकुर को तकरीबन 10,006 मतों से हराया। अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कार्यकर्ताओं के जश्न मनाते हुए वीडियो साझा की है और साथ ही पिता की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए नोट भी साझा किया है।

दादा जी थे केंद्रीय मंत्री
आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- "विरासत जिंदा रहती है, बधाई पापा और मंडी के सभी मतदाताओं को हमारे परिवार पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद।" बता दें कि अभिनेता आयुष शर्मा का परिवार बहुत पहले से राजनीति में सक्रिय है। उनके दादा दिवंगत सुखराम शर्मा पूर्व दूरसंचार मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के पद पर कार्यरत थे और राजनीति में बेहद ही सम्मानित नाम थे।
 

TRP Week 48: 'अनुपमा' को लगा तगड़ा झटका! 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रहा स्टार प्लस के इस शो का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed