बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। सलमान खान ने पहले थाई भाषा मे अपने फैंस को धन्यवाद दिया था और अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान दर्शकों को फिल्म 'रेस 3' का सेट दिखा रहे हैं।
'रेस 3' के सेट से सामने आया सलमान का एक और वीडियो, चंद पलों में हुआ वायरल
सलमान खान ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी फिल्म के खूबसूरत लोकेशन को दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'From the location. #Race3'. सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
हाल ही में बैंकॉक पहुंचे सलमान खान, पट्टाया के समंदर किनारे डांस की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा 20 दिन के शेड्यूल के दौरान गाने को कोरियोग्राफ करेंगे जिसमें कुछ एक्शन सीन्स भी शामिल हैं।
फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जा रहा है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।