हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान ने पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सलमान खान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से जवानों के परिवारों की मदद की पेशकश की है। वहीं अब सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'नोटबुक' ने भी शहीदों के परिवारों को 22 लाख रुपयों की मदद करने का ऐलान कर दिया है।
सलमान खान सहित फिल्म 'नोटबुक' के सभी प्रोड्यूसर्स ने स्टेटमेंट में कहा है कि इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में सिर्फ सेना और कश्मीर के लोगों के कारण सफलता से हो पाई है जिन्होंने हमारी मदद की। इतने कठिन माहौल के बाद भी आर्मी ने हमेशा हमें सुरक्षित रखा और कानून को ध्यान में रखकर ये शूट पूरा हुआ पर पुलवामा में जो हुआ वो सही नहीं था और हम वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार के लिए दिल से प्रार्थना करते हैं।
3 of 5
पुलवामा हमले पर सलमान ने लिया एक्शन, पाक सिंगर आतिफ असलम को किया फिल्म से बाहर
- फोटो : self
इतना ही नहीं सलमान खान ने अपनी फिल्म 'नोटबुक' से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को भी हटा दिया। आतिफ के गाने को हटाने के लिए उन्होंने अपने प्रॉडक्शन हॉउस को निर्देश भी जारी किया। जल्दी ही इस गाने की दोबारा रिकॉर्डिंग की जाएगी। सलमान इस फिल्म के जरिए मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन और जहीर इकबाल को लॉन्च कर रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई एक्टर्स पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए डोनेट कर चुके हैं जैसे दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, कैलाश खेर, अक्षय कुमार। इतना ही नहीं देश के सभी हिस्सों से लोग कुछ न कुछ राशि इन जवानों के परिवार को डोनेट कर रहे हैं
5 of 5
pulwama martyr
- फोटो : पीटीआई
बता दें अभी कल ही फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की टीम ने भी पुलवामा में हुए शहीदों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। अंबानी परिवार के रिलाइंस फाउंडेशन ने इन परिवारों की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं अमिताभ बच्चन ने शहीद हुए परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की पेशकश की है।