फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर अरमान मलिक का खुलासा, 'सलमान खान ने मुझे अपने स्टूडियो में घुसने नहीं दिया था...'

Tue, 18 Dec 2018 12:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan not allowed to enter in his studio says armaan khan
armaan malik - फोटो : twitter
अरमान मलिक ने बॉलीवुड को 'वजह तुम हो' और 'मुझको बरसात बना लो' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं । हाल ही में अरमान एक टीवी शो में इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने अपनी बॉलीवुड जर्नी और म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं । 
salman khan not allowed to enter in his studio says armaan khan
armaan malik - फोटो : twitter
अरमान ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सिंगिंग रियलिटी शो करियर की गारंटी नहीं देता है। उन्होंने कहा कि नए सिंगर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रियलिटी शोज ही सब कुछ नहीं है । लोग शोज जीत जाते हैं उन्हें लगता है कि वो सिंगर बन गए । लेकिन आगे चीजें बिल्कुल अलग होती है ।
salman khan not allowed to enter in his studio says armaan khan
armaan malik - फोटो : twitter
अरमान ने अपने स्ट्रगल के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। मुझे पहला ब्रेक सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में मिला था । मैंने इससे पहले एक-दो एलबम में गाना गाया था जिसे सलमान सुन चुके थे। मैं 18 साल का था जब मैंने सलमान से कहा था कि मेरी आवाज आप पर सूट करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan not allowed to enter in his studio says armaan khan
armaan malik - फोटो : twitter
'सलमान खान मेरी बात सुनकर हंसने लगे । उन्होंने कहा कि मैं भी अपना वजन कम कर लूंगा तो तुम्हारे जैसा दिखने लगूंगा । सलमान सबकी बहुत मदद करते हैं । सलमान ने मुझे ये भी बताया था कि वजन कैसे कम करना है । मैंने उनसे ही सीखा कि कैसे अपनी पर्सनैलिटी को बदलना है, कैसा दिखना है।'
विज्ञापन
salman khan not allowed to enter in his studio says armaan khan
armaan malik
बता दें कि अरमान ने सलमान खान की फिल्म 'हीरो' का टाइटल ट्रैक 'मैं हूं हीरो तेरा' गाया था । इसके बाद सलमान ने खुद भी ये गाना रिकॉर्ड किया था । अरमान ने बताया, 'इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान सलमान ने मुझे अपने स्टूडियो के अंदर नहीं आने दिया था । उनका कहना था कि तुम्हारे सामने मैं गा नहीं पाऊंगा और नर्वस हो जाऊंगा । उनको अपने आस-पास कोई भी सिंगर नहीं चाहिए था ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed