सलमान खान जहां अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सलमान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह फिल्म 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं। सौमेंद्र पाधी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अलीजेह ने अपनी पहली फिल्म और निजी जिंदगी को लेकर कई बातें साझा कीं।
2 of 5
सलमान खान-अलीजेह
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अलीजेह ने बताया कि फिल्मी परिवार में पैदा होने के बावजूद वह लाइमलाइट से दूर रही हैं? साथ ही उनके पास कोई ऐसी पीआर मशीनरी भी नहीं है, जो रेस्टोरेंट या जिम जाते वक्त उनकी तस्वीरें क्लिक करें। अलीजेह का मानना है कि वह उस तरह से ग्लैमरस नहीं हैं, जैसे कि किसी स्टारकिड से उम्मीद रखी जाती है। इतना ही नहीं, वह 'फर्रे' में काम करने को भी अपने लिए एक अपरंपरागत विकल्प मानती हैं।
3 of 5
सलमान खान-अलीजेह
- फोटो : Social media
अलीजेह का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनकी खुद की पसंद है। उन्होंने कंटेंट पर फोकस किया है, क्योंकि फिलहाल दर्शक इसी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। अलीजेह का कहना है, 'लोगों को लगता है मैं बहुत बड़े स्तर पर डेब्यू कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं है, मैं खुद को इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा मानती हूं, जहां बहुत सारे अच्छे एक्टर्स हैं। यहां सीखने का अनुभव बहुत शानदार रहा। यह फिल्म स्कूल पर आधारित फिल्म है, इसलिए इसे करते हुए ऐसा लगा जैसे में स्कूल जा रही थी, जहां मुझे एक्टिंग के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह कमर्शियल फिल्म है, लेकिन मैं अपने किरदार को दिलचस्प बनाना चाहती थी। मैं इसी तरह का किरदार चाहती थी'।
The Marvels: 'द मार्वल्स' की फीमेल सुपरहीरो का एमसीयू कनेक्शन, अतीत की कहानियां जानकर चौंक जाएंगे
4 of 5
सलमान खान, अलीजेह अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अलीजेह से जब पूछा क्या कि क्या वह सलमान खान की भांजी और एक स्टारकिड होने का दबाव महसूस करती हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल! इसका काफी प्रेशर रहता है। यह बहुत तनाव वाली स्थिति होती है, हालांकि, अब जब हमने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है, तब प्रेशर महसूस नहीं हो रहा है'। अलीजेह का कहना है कि पैपराजी से रूबरू होते वक्त तो वह और ज्यादा दबाव में रहती हैं।
Wednesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी '12वीं फेल' और 'लियो' का धमाका बरकरार, जानें कैसा रहा कारोबार
5 of 5
अलीजेह अग्निहोत्री-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अलीजेह ने आगे कहा कि फिल्मी परिवार से होने का फायदा उठाने का उन्होंने कभी नहीं सोचा। अभिनेत्री ने कहा, 'परिवार में हम सभी एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। सभी ने अपने दम पर नाम कमाया है। मेरे नाना और मामा सभी ने अपने लिए खुद रास्ता तैयार किया। मुझे पता है कि मेरे लिए भी वे यही चाहेंगे।'
Tiger 3: जूनियर टाइगर के किरदार पर अभी से सबकी नजर, हिंदी सिनेमा में दिख रहा इन नए बाल कलाकारों का दबदबा