हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म के लिए 100 करोड़ रूपये कमाना तो मामूली बात है और उनकी फिल्में अक्सर तीन से चार दिन में ही यह आंकड़ा छू लेती हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री के जानकार बताते हैं कि सलमान खान की फिल्मों पर होने वाला निर्माताओं, वितरकों और फिल्म प्रदर्शकों का मुनाफा लगातार घटता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दबंग 3' ने न सिर्फ खुद सलमान के लिए बल्कि उनकी फिल्मों से जुड़े फिल्म जगत के बाकी कारोबारियों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।
2 of 6
दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अब सलमान की जंग खुद सलमान से ही है। उनकी फिल्म 'दबंग 3' ने रिलीज के पहले 24.5 करोड़ रुपये की कमाई की। यह उनकी फ्लॉप फिल्म 'ट्यूबलाइट' के बाद सबसे कम शुरुआत करने वाली पहली फिल्म रही है। फिल्म दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और फिल्म की कहानी व संवादों के लिए सलमान खान खुद भी क्रेडिट लेने से नहीं चूके। सलमान फिल्म में बतौर गायक भी मौजूद हैं।
3 of 6
Salman Khan
- फोटो : twitter
सलमान खान की इसी साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत की कमाई फिल्म दबंग 3 से कहीं बेहतर रही। उनके साथ टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर ने ये फिल्म काफी अनमने ढंग से बनाई। वह खुद कहते हैं, 'फिल्मों के रीमेक में मेरा विश्वास कभी नहीं रहा। भारत में मैंने सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के लिए बनाई थी।' इसके बावजूद भारत ने पहले दिन 42.3 करोड़ रुपये की कमाए थे।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का करिश्मा लगातार फीका पड़ता जा रहा है। ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने से इसकी शुरूआत हुई। निर्देशक कबीर खान ने ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के लिए खुद ही लिखी थी। फिल्म में शाहरुख खान भी मदद के लिए मौजूद रहे। पर हिंदी सिनेमा में खान सितारों के बुझते करिश्मे को ट्यूबलाइट रोशन नहीं कर पाई। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 21.5 करोड़ रुपये रहा था।
सलमान की दो और फिल्मों का ज़िक्र यहां जरूरी है। इनमें से एक फिल्म है अली अब्बास जफर की टाइगर जिंदा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने पहले दिन 34.1 करोड़ की ओपनिंग ली थी और अपनी कमाई के साथ मुनाफा लाने में सफल रही थी। लेकिन, सलमान की टिप्स के लिए बनी फिल्म रेस 3 पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी घाटे में रही। फिल्म के नफा नुकसान को लेकर सलमान की फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी से अनबन की खबरें भी आईं लेकिन बाद में मामला सुलटा लिया गया।