बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की शादी कब होगी? यह सवाल तो सलमान से कई बार पूछा गया लेकिन जवाब का इंतजार दबंग खान के प्रशंसक आज भी कर रहे हैं। इस बीच सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान ने शादी कब कर ली? इस वायरल तस्वीर के पीछे की असलियत क्या है हम आपको बताते हैं।
2 of 5
सलमान खान की शादी की फर्जी तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर जिले के बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल की शादी देवरा भैयाथान सूरजपुर की रहने वाली रानी से हुई थी। बसंतलाल एसईसीएल में काम करते थे, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बसंतलाल के घरवालों ने उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया और कहा कि वो उसे उनकी पत्नी नहीं मानते।
3 of 5
संकेतात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मामला बैकुंठपुर के कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचा। चूंकि रानी के ससुराल वाले ये नहीं चाहते थे कि बसंत की नौकरी उन्हें मिले, इसलिए उन्होंने रानी को बसंत की पत्नी के रूप में नहीं दिखाने की जीतोड़ कोशिश की। इसी बीच उन्होंने अदालत में रानी की फर्जी शादी की एक तस्वीर पेश की, जिसे देखकर वकील और जज भी चौंक गए। इस तस्वीर में दिखाया गया था कि रानी की शादी सलमान खान से हो चुकी है।
4 of 5
Decision of court
- फोटो : amar ujala
रानी के ससुराल वालों ने अदालत में दलील दी कि उनके बेटे बसंत से रानी का कभी कोई रिश्ता रहा ही नहीं है बल्कि उसका रिश्ता किसी और के साथ है। हालांकि तस्वीर देखकर तो सब साफ-साफ पता चल रहा था कि उसे फोटोशॉप के जरिए बनाया गया था, इसलिए अदालत ने शादी की उस तस्वीर को फर्जी करार दिया और फैसला बहू यानी रानी के पक्ष में दिया।
5 of 5
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
- फोटो : Social media
हालांकि रानी के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें:- जानें क्या है मामला? जिसमें सलमान को पेशी से पहले मिली धमकी, फटकार के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए पेश