बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वो अपने फॉर्महाउस पर परिवार के सदस्यों के मिलकर बैलगाड़ी और टैम्पो में राशन भरते हुए नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर सलमान ने लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने इसके लिए एक नया तरीका निकाला है।
जरूरतमंदों की मदद को फिर आगे आए सलमान और बॉयज लॉकर रूम पर फूटा स्टार्स का गुस्सा, पांच खबरें
लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स आगे आए हैं। वो अपने-अपने तरीकों से लोगों की मदद कर रहे है। इस बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक वर्चुअल कॉफी डेट के जरिए धन जुटाने का फैसला किया है। इस वर्चुअल डेट के जरिए आने वाले पैसे से 1000 दिहाड़ी मजदूरों के 4000 परिवार के सदस्यों के खाने की व्यवस्था होगी।
वर्चुअल कॉफी डेट के जरिए पैसे जुटाएंगी परिणीति चोपड़ा, दिहाड़ी मजदूरों के चार हजार परिजनों का उठाएंगी खर्च
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में स्टार्स कई तरह की क्रिएटिविटी कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता बॉबी देओल ने एक वीडियो बनाया है जिसकी तारीफ सलमान खाने ने भी की है।
कोरोना वॉरियर्स को बॉबी देओल का सलाम, सलमान खान ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के बीच लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग शुरू कर दी है। दिग्गज अभिनेता द्वारा लिखे गए हाल के ब्लॉग पोस्ट को देखकर यह मालूम पड़ता है कि सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन न करने के लिए लोगों की आलोचना को लेकर वह आशंकित हैं।
लॉकडाउन के बीच केबीसी की शूटिंग पर अमिताभ बोले, ‘मैंने काम किया है, परेशानी है तो अपने तक रखें’
इन दिनों कोरोना वायरस से ज्यादा चर्चा में एक मुद्दा और है। वो मुद्दा है 'बॉयज लॉकर रूम'। दिल्ली में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। दरअसल हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम नाम के एक ग्रुप की कुछ चैट वायरल हुईं। जिसमें स्कूल के बच्चे कुछ लड़कियों की तसवीरें एडिट कर शेयर कर रहे थे। ये चैट्स वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैल गईं। अब इसे लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।
#BoysLockerRoom पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया