{"_id":"5cf8c790bdec22071d1c0599","slug":"salman-khan-katrina-kaif-starrer-bharat-box-office-collection-on-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारे रिकॉर्ड एक तरफ, सलमान की 'भारत' एक तरफ, पहले ही दिन रच दिया इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारे रिकॉर्ड एक तरफ, सलमान की 'भारत' एक तरफ, पहले ही दिन रच दिया इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सलमान खान की नई फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म भारत ने अकेले बुधवार को ही 42 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई कर डाली। ये सलमान की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन के कारोबार के मामले में अभी तक करण जौहर की दोनों फिल्में केसरी और कलंक सबसे आगे रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए। कलंक भी बुधवार को ही रिलीज हुई थी जबकि केसरी गुरुवार को रिलीज हुई। इसके बाद गली बॉय ने 19 करोड़ 40 लाख रुपये और टोटल धमाल ने 16 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। सलमान खान की फिल्म भारत ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।
3 of 4
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत में करीब सवा चार हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई भारत ने सलमान खान की अपनी उन सभी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जो पिछले 10 साल में ईद पर रिलीज हुईं। ईद पर रिलीज होकर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी तक सलमान खान की फिल्म सुल्तान के पास रहा है, जिसने तीन साल पहले 36 करोड़ 54 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan
- फोटो : instagram
ओपनिंग रेस 3 की भी ठीक थी जिसने पिछले साल पहले दिन 29 करोड़ 17 लाख रुपये की कमाई की थी। ओपनिंग के मामले में अभी तक 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर दूसरे नंबर पर थी जिसने पहले दिन 32 करोड़ 93 लाख रुपये की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।