फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..जब रेड कार्पेट पर उतरे सलमान-कटरीना, रणवीर-दीपिका पर 'नागिन' ने लूट ली महफिल

Mon, 17 Dec 2018 06:14 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Dec 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
salman khan, Katrina kaif and Mouni roy hot avtaar at star screen awards
bollywood - फोटो : self
2018 बस खत्म होने को है और इस साल की सबसे बहतरीन रह चुकी फिल्मों और उनमे काम कर चुके लोगों का जश्न मनाने का मौसम शुरू हो गया है। इस साल स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स ने की है उनकी प्रशंसा करने की शुरुआत। मुंबई में रविवार को हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018 में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। बता दें अवॉर्ड शो में सबकी नजरें सलमान और कटरीना पर टिकीं रहीं। जानिए, किस-किस ने बिखेरे जलवे...


salman khan, Katrina kaif and Mouni roy hot avtaar at star screen awards
bollywood - फोटो : self
कटरीना रेड कार्पेट पर शाइनिंग व्हाइट कलर की ड्रेस पहन कर उतरी। कटरीना अपनी इस डिजाइनर ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बॉलीवुड के दंबग सलमान खान भी इस दौरान बेहद ही डेशिंग अंदाज में नजर आए।  सुपर स्टार सलमान खान जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचे तो लोग सभी को भूलकर सलमान पर फ्लैश करने लगे। रेड कार्पेट की सारी रोशनी सलमान और कटरीना के नाम रही। इस दौरान दौरान दोनों से एक साथ एंट्री की। 
salman khan, Katrina kaif and Mouni roy hot avtaar at star screen awards
DeepVeer - फोटो : social media
बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल दीपिका और रणवीर रेड कार्पेट पर एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए। वहीं दीपवीर की एंट्री ने लूट लिया सभी का दिल, और मानों दीपिका भी नहीं रह पाईं रणवीर के अनोखे स्टाइल से अछूती। जहां रणवीर हमेशा की तरह अपने कलरफुल अंदाज़ में नज़र आए तो वहीं दीपिका ने भी अपनी अनोखी काली ड्रैस में आकर करदिया सभी को दीवाना। बता दें रणवीर सिंह अपने अनोखे ड्रेसिंग सेन्स के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan, Katrina kaif and Mouni roy hot avtaar at star screen awards
bollywood - फोटो : self
बता दें टीवी एक्ट्रेस मौनी राय की खूबसूरती के चर्चे भी कुछ कम नहीं हैं। वह अक्सर अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। मौनी भी इस शो का हिस्सा रहीं। मॉनी गोल्डन और सिल्पर कलर का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं तो उनके इस लुक ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। बता दें शो हो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। अवॉर्ड शो में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर जैसे सितारों ने जनकर धमाल मचाया।  वहीं जैकलीन फर्नाडिस पिंक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
salman khan, Katrina kaif and Mouni roy hot avtaar at star screen awards
bollywood - फोटो : self
आपको बतादें कि यह पच्चीसवा स्टार स्क्रीन अवॉर्ड इवेंट था, जिसमे इस साल के बैस्ट परफॉर्मर्स को उनके काम के लिए सराहा गया और अवॉर्ड्स दिए गए। इस साल के बैस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार लिए और इस साल की बैस्ट फीमेल एक्टर रहीं आलिया भट्ट अपनी फिल्म राज़ी को लेकर। शबाना आज़मी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया तो वहीं इस साल की बैस्ट फिल्म रही स्त्री।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed