जावेद अख्तर: सोशल मीडिया यूजर ने सुधारी गीतकार की गलती? अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर कह दी थी ये बात
- अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को अक्सर अपने हिंदी भाषा के उच्चारण के तरीके पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
- हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में रश्मिका ने स्पष्ट किया कि वे साउथ से हैं तो यह लहजा आएगा ही।
- अभिनेत्री की आलोचनाओं पर हाल ही में जावेद अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है और उनका बचाव किया है। मगर, इस दौरान उनसे एक मामूली गलती हो गई।
विस्तार
मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने रश्मिका मंदाना को सपोर्ट किया है। मामला यह है कि रश्मिका को उनके हिंदी भाषा के उच्चारण के लहजे को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस पर जावेद अख्तर ने उनका बचाव किया।
जावेद अख्तर ने रश्मिका के बचाव में क्या कहा?
जावेद अख्तर ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'जिन लोगों को तमिल अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण से कोई समस्या है, उन्हें तमिल की कुछ लाइनें सुनानी चाहिए, जो दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषा है। देखते हैं कि वे तमिल को कितना अच्छा प्रोनाउंस करते हैं। यह नकली और बेबुनियाद भाषाई श्रेष्ठता स्वीकृत नहीं है।
Those who have any problem with the pronounciation of Tamil actor Rashmika should be given a few lines of Tamil which is the oldest spoken language in the world and let’s see how well they pronounce Tamil . This fake and baseless linguistic superiority is not acceptable.
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 25, 2026
यूजर ने गीतकार की कौन सी गलती सुधारी?
जावेद अख्तर ने रश्मिका मंदाना का बचाव किया है, इसकी यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने जावेद अख्तर का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि उनसे एक गलती हो गई है। उन्होंने रश्मिका को तमिल अभिनेत्री लिखा है। वे तमिल नहीं, बल्कि कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। यूजर ने जावेद अख्तर को उनकी गलती पर ध्यान दिलाते हुए गीतकार के पोस्ट पर टिप्पणी की है, 'वह (रश्मिका) कोडागु और तेलंगाना तेलुगु कोडालु हैं सर, लेकिन इस देश में हम भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए आपके सपोर्ट की तारीफ करता हूं'।
एक और यूजर ने लिखा, 'रश्मिका कन्नड़ हैं। मगर, तमिल में ज्यादा काम करती हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका कन्नड़ हैं। तेलुगु परिवार में शादी की है। इसमें तमिल कहां से आया'?
एक कमेंट में कहा गया है, 'बॉलीवुड में आप जैसे लेखकों ने साउथ इंडियन, सिख, मराठी, बंगाली और इस देश की हर जाति के बारे में स्टीरियोटाइप बनाए हैं। इसलिए प्लीज हमें तमिल के बारे में सिखाने की कोशिश न करें। एक आम भारतीय लगभग तीन-चार रीजनल भाषाएं बोल सकता है'।
आलोचना पर रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
रश्मिका हाल ही में 'कॉफी विद करण सीजन 9' शो में अपने पति एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्हें अपने हिंदी एक्सेंट को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर रिएक्ट करते हुए रश्मिका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि जब वह इस इलाके से आती हैं, तो उनका साउथ इंडियन एक्सेंट एक इशू क्यों था।