फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan greeted fans outside Jalsa amid heavy security on Sunday Son Abhishek Bachchan joins

अमिताभ बच्चन:  बिग बी ने भारी सुरक्षा के बीच किया फैंस का अभिवादन, धमकी मिलने के बाद भी जारी रखा 'संडे दर्शन'

Sun, 25 Oct 2026 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Oct 2026 09:39 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस दुनियाभर में हैं, जो उनकी एक झलक को बेताब रहते हैं।
  • हर रविवार को बिग बी अपने मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं।
  • हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले की जांच में सामने आया कि उन पर भी निशाना साधने की योजना थी।
  • इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद भी बिग बी ने 'संडे दर्शन' जारी रखा और टाइट सिक्योरिटी के बीच फैंस का अभिवादन किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan greeted fans outside Jalsa amid heavy security on Sunday Son Abhishek Bachchan joins
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन ने किया फैंस का अभिवादन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह आज भी अपने मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर आए और फैंस का अभिवादन किया। उन्होंने भारी-भरकम सुरक्षा के बीच अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए। अमिताभ बच्चन ने 'संडे दर्शन' जारी रखा, जहां बड़ी संख्या में फैंस उनकी एक झलक के लिए उमड़ते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Amitabh Bachchan greeted fans outside Jalsa amid heavy security on Sunday Son Abhishek Bachchan joins
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन ने किया फैंस का अभिवादन - फोटो : एएनआई

धमकी के बीच जारी रखी 'संडे दर्शन' की परंपरा
अमिताभ बच्चन ने 'संडे दर्शन' की यह परंपरा तब भी जारी रखी, जब एक्टर को हाल ही में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। आज 25 अक्तूबर रविवार को भारी सिक्योरिटी के बीच अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर अपने फैंस का स्वागत किया। 

  • अमिताभ बच्चन ने अपने हर हफ्ते रविवार दर्शन के रिवाज को जारी रखते हुए मुंबई के जुहू में अपने बंगले जलसा से बाहर निकलकर इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन किया। 
  • बिग बी ने खास अंदाज में अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। फिर इतने बेशुमार प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।
  • आज 'संडे दर्शन' के दौरान बिग बी के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा का भी कड़ा पहरा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी से मिलने फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा
फैंस बिग बी के घर के बाहर खड़े थे, जबकि मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी के लिए उनके पास खड़ी थी। अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ खड़े होकर भीड़ पर नजर रख रहे थे। अपने पसंदीदा एक्टर के लिए प्यार दिखाने के लिए जुहू के जलसा में फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, फैंस पुलिस बैरियर के पीछे खड़े थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

पुलिस को मिला था धमकी भरा ईमेल
शुक्रवार को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि अमिताभ बच्चन के मुंबई वाले बंगले को निशाना बनाया गया है। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है। 

हेल्थ पर बिग बी ने क्या अपडेट दिया?
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें ठीक होने के लिए और आराम की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें अपनी रेगुलर ऑनलाइन एक्टिविटी से ब्रेक लेने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed