सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह से चर्चा में हैं । दरअसल, सलमान ने अपनी मां सलमा खान को एक चमचमाती लग्जरी कार गिफ्ट की है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की मां सलमा खान अपने रोजमर्रा के काम के लिए एक कार खरीदना चाहती थीं। जैसे ही ये बात उनके बेटे सलमान को पता चली तो उन्होंने अपनी मां के लिए एक लग्जरी कार खरीदकर तोहफे में दे दी।
सलमा खुद इस कार को देखकर हैरान रह गईं । सलमा को बेटे सलमान का ये तोहफा बेहद पसंद आया। बता दें कि सलमान इससे पहले अपनी बहन अर्पिता को भी काफी महंगी कार तोहफे में दे चुके हैं । सलमा खान को दी गई इस नई कार की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
4 of 5
salma khan
- फोटो : social media
इस नई कार में बैठकर ही सलमान खान अपने दोस्त के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। दरअसल, शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी थी। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ पहुंची थीं।
बता दें कि सलमान और सोनाक्षी फिर एक बार 'दबंग 3' में जोड़ी बनाते नजर आएंगे । फिल्म में सलमान 'चुलबुल पांडे' बनेंगे । वहीं सोनाक्षी उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी । फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे और इसके प्रोड्यूसर अरबाज खान हैं ।