2020 की अपनी पहली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान खान जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में इन दिनों वह गोवा में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म देश से लेकर विदेश की कुछ जगहों पर शूट की जा रही है। मेकर्स पर शूटिंग जल्द से जल्द खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करने का दबाव है। सामने आई जानकारी के अनुसार अभी तक शूटिंग शेड्यूल एकदम सही चल रहा है। हालांकि भविष्य में भी शूटिंग में किसी भी तरह की देरी ना हो इसके लिए मेकर्स अभी से सचेत हैं।
2 of 4
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट, दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। गोवा में फिल्म के एक खास हिस्से को शूट किया जा रहा है। सूत्र ने आगे बताया, शूटिंग में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी पहुंच चुके हैं। इसके बाद अगला पड़ाव बैंकॉक और थाईलैंड है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 21 फरवरी को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद फिल्म के आगे की प्रक्रिया जैसे पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरी रफ्तार से शुरू होगा।
3 of 4
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
मेकर्स को पूरा विश्वास है कि वह फिल्म को इसके रिलीज डेट 22 मई से पहले ही तैयार कर लेंगे। हालांकि कम समय को देखते हुए यह थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन टीम को 'दबंग 3' की बदौलत पहले भी अंतिम तारीख के पहले काम खत्म करने का अनुभव है इसलिए टीम को आत्मविश्वास है कि वह वक्त से पहले ही फिल्म से जुड़े सभी काम खत्म कर लेंगे।
4 of 4
Dabangg 3
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'दबंग 3' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 दिनों में 170 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन का आंकड़ा 300 करोड़ को पार कर गया है।
पद्म पुरस्कार 2020: कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्म श्री