पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कु 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होने वाला है। शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है।
BB OTT 2: इंतजार हुआ खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट करेंगे सलमान खान, नए प्रोमो में हुआ खुलासा
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस के होस्ट के रूप में काफी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सलमान खान अब बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा बनने वाले हैं। अभिनेता की लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 2 के लिए भी हायर किया है।
#SalmanKhan d host iz back vt #BiggBossOTT2. The promo iz here..🔥 pic.twitter.com/dbhSnO8tqD
अब हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है. इस प्रोमो में सलमान खान ने शो की दबंग अंदाज में अनाउंसमेंट की है। प्रोमो वीडियो में स्ट्रीमिंग पार्टनर का भी खुलासा हो गया है। प्रोमो रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है। इस प्रोमो में भाईजान के फैंस को कंफर्म किया है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने पूरी की 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, फोटो साझा कर लिखा दिल छू जाने वाला नोट
वायरल से इस प्रोमो में सुपरस्टार कहते हैं, " क्रिकेट के बाद क्या देखें यह है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं, बिग बॉस ओटीटी। सलमान के इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस और बिग बॉस के दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Ajmer Files: ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ के बाद अब 'अजमेर फाइल्स', वेब सीरीज नहीं अब बनेगी फिल्म
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी वूट पर नहीं जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इसी के साथ सलमान खान और बिग बॉस शो दोनों के फैंस शो के डिजिटल वर्जन में स्टार होस्ट का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब एकबार फिर बिग बॉस शो के चलते फैंस को ओटीटी पर मसाला देखने को मिलेगा।