गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। सलमान ने भी परिवार के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया। सोमवार को खान परिवार के सदस्य एकजुट हुए और गणेश विसर्जन किया।
2 of 5
आरती करतीं हेलेन, पीछे सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा के साथ दिखीं। उनके दोनों बच्चे भी साथ मौजूद थे। सलमान, गणपति विसर्जन के स्थल पर पहुंचे और अपने भांजे राहिल को गोद में ले लिया। उन्होंने भांजे को गोद में लेकर गणपति बप्पा की आरती की।
3 of 5
अर्पिता खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आरती में सलमान खान के अलावा यूलिया वंतूर भी शामिल दिखीं। इसके अलावा सोहेल खान, सलमान की बहन अलवीरा, उनकी मां सलमा, अतुल अग्निहोत्री, वलूशा डिसूजा, हेलेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। सभी लोगों ने एक- एक करके आरती की।
4 of 5
सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल को देखते हुए सभी ने मास्क पहन रखा था। बता दें कि सलमान के घर गणेश चतुर्थी से लेकर ईद, दिवाली सहित सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। सेलिब्रेशन के वक्त सलमान के घर मेहमानों के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। याद दिला दें कि एक दिन पहले ही अर्पिता, गणेश की मूर्ति लेकर भाई सोहेल खान के घर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी थीं।
5 of 5
गणपति सेलिब्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। बीते दिनों वो शो का प्रोमो शूट करने के दौरान स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फार्महाउस पर भी बिग बॉस का एक टीजर शूट किया था। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म राधे और कभी ईद कभी दिवाली हैं।