{"_id":"5b5442184f1c1bb8538b49e0","slug":"parineeti-chopra-and-arjun-kapoor-ramp-walk-for-shantanu-and-nikhil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही परिणीति ने कहा 'शट अप', अर्जुन ने जमकर उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही परिणीति ने कहा 'शट अप', अर्जुन ने जमकर उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Parineeti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहनें हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। अक्सर दोनों साथ मौज-मस्ती करती नजर आती हैं। मगर हाल ही में एक फंक्शन के दौरान जब किसी ने परिणीति को प्रियंका चोपड़ा कह कर पुकारा तो उन्होंने 'शट अप' कहकर उसे चुप करा दिया।
Arjun Parineeti
दरअसल, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन की लॉन्च पर पहुंचे। दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया। जामुनी रंग के फूलों की प्रिंट वाले काले रंग की ड्रेस में दोनों स्टाइलिश लग रहे थे। इस दैरान अर्जुन ने कई दफा एक्ट्रेस की टांग खिंचाई की।
Arjun Parineeti
पूरे इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर कभी परिणीति को प्रियंका चोपड़ा कहकर चिढ़ा रहे थे। कभी उनकी ड्रेस का मजाक उड़ा रहे थे। इवेंट के दौरान उन्होंने कहा,'परी को फूल नहीं ड्रेस देना, देखो कैसे गुलदस्ता पहन कर आई है।'
A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor parineeti chopra
यही नहीं अर्जुन कपूर सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' की पैरोडी बनाकर भी परिणीति को छेड़ते दिखे। इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on
विज्ञापन
parineeti chopra and arjun kapoor
बता दें कि जल्द अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म नमस्ते लंदन में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। परिणीति और अर्जुन ने छह साल पहले साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था।