अक्षय कुमार साल 2018 की पहली फिल्म पैडमैन को लेकर चारों तरफ चर्चा है। ऐसे में अक्षय ने फिल्म की प्रमोशन के लिए बॉलीवुड की बड़ी से लेकर छोटी हस्तियों को शामिल किया। लेकिन क्या अब आमिर के बाद सलमान और शाहरुख फिल्म पैडमैन के लिए सैनेटिरी पैड चैलेंज स्वीकार करेंगे।
पहले आपको बता दें कि फिल्म 9 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में पहुंच रही है और फिल्म की प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार दिन रात एक करने में लगे हुए हैं। फिल्म को लेकर अब तक बॉलीवुड के तमाम स्टार पैडमैन चैलेंज में शामिल हो चुके हैं।
जिसमें आमिर खान का भी नाम आता है। बता दें कि पैडमैन चैलेंज में अभी तक आलिया भट्ट, सोनम कपूर, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं राधिका आप्टे, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, फिल्ममेकर करण जौहर, अदिति राव हैदरी, स्वरा भास्कर का नाम जुड़ गया है।
इस मुहिम में अब सलमान, शाहरुख और अमिताभ बच्चन का नाम भी शुमार होने वाला है। पिछले सप्ताह शुरू हुई इस पैडमैन चैलेंज की मुहिम में आमिर ने इन तीनों स्टार को टैग किया है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या बॉलीवुड के यह तीन सुपरस्टार इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं या नहीं।
पैडमैन चैलेंज नाम की यह मुहिम इस बात को लेकर चलाई जा रही हैं कि देशभर के दूर-दराज के क्षेत्रों की औरतें और लड़कियां सैनेटरी पैड को लेकर मन में किसी भी तरह की झिझक ना पालें, क्योंकि इस लापरवाही से उनका ही सबसे बड़ा नुकसान है।