पिछले महीने अपने बर्थ डे पर संजय दत्त ने कहा कि सलमान खान मेरे छोटे भाई हैं। रविवार को सलमान ने मुंबई में एक कार्यक्रम में जब अपने दोस्तों के नाम गिनाए तो उसमें संजय दत्त का नाम भी आया। मगर दोनों के संबंध खराब होने की चर्चाएं हैं कि रुक नहीं रहीं।
मैड्रिड में हुआ था संजय सलमान के बीच झगड़ा?
फिल्म मीडिया में लगातार दोनों की दोस्ती टूटने की दर्जनों खबरें हैं और अब एक नई खबर में बताया जा रहा है कि दोनों सितारे में पिछले दिनों मैड्रिड में हुए आइफा समारोह में काफी खटपट हुई थी। दोनों सितारे जितना इन बातों को दबा रहे हैं, वे उतनी ही सामने आ रही हैं।
मैड्रिड में हुआ था संजय सलमान के बीच झगड़ा?
ताजा खबरों में कहा गया है कि मैड्रिड में सलमान उस होटल सुइट में जा पहुंचे थे, जहां संजय दत्त परिवार के साथ रुके थे। दोनों लंबे समय बाद मिल रहे थे और उनकी बातों की शुरुआत गर्मजोशी से हुई। परंतु मामला तब बिगड़ा जब सलमान ने संजय को यह समझाना शुरू कर दिया कि उन्हें किस तरह से करिअर नए सिरे से शुरू करना चाहिए।
मैड्रिड में हुआ था संजय सलमान के बीच झगड़ा?
तब संजय को लगा कि सलमान के सिर पर सफलता चढ़ चुकी है और उनकी बातों में अहंकार की बू आ रही है। उन्होंने तुरंत सलमान से सुइट से चले जाने को कहा। इसके बाद सलमान एक पल वहां नहीं ठहरे। यही नहीं, संजय ने भी कुछ समय बाद वह होटल छोड़ दिया और आइफा समारोह में भी नहीं गए।
मैड्रिड में हुआ था संजय सलमान के बीच झगड़ा?
मैड्रिड से संजय परिवार को लेकर यूरोप घूमने निकल गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आई खबरों में कहा गया कि सलमान ने संजय पर दबाव बनाया था कि वह उनकी मैनेजर को अपना काम देखने दें। जब संजय ने इंकार किया तो सलमान नाराज हो गए।