बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कबीर खान इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं। दोनों ने साथ में एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। खबर आ रही है कि निर्देशक कबीर खान और सलमान खान एक बार फिर से साथ में काम करने वाले हैं। दर्शक लंबे वक्त से दोनों की साथ में फिल्म को लेकर मांग कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।
Salman Khan: कबीर खान की 'बब्बर शेर' में नजर आएंगे सलमान? बजरंगी भाईजान-एक था टाइगर के बाद फिर साथ करेंगे काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:25 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर खान ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट दी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। कबीर को लगता है कि सलमान के अलावा ये स्क्रिप्ट किसी और के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन