बॉलीवुड सितारों में योगा और वर्कआउट का काफी क्रेज देखा जाता है। सितारे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब एक अभिनेत्री ने अपनी ऐसी ही तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
30 साल पहले इस अभिनेत्री ने सलमान से कहा था-'मैंने प्यार किया', ताजा तस्वीर में दिखती हैं ऐसी
अभिनेत्री भाग्यश्री अक्सर वर्कआउट और योगा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 50 वर्षीय भाग्यश्री को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। शायद इसके पीछे उनके योगा करने का ही राज है।
शेयर की गई तस्वीर में भाग्यश्री ने नीले रंग की टीशर्ट और सफेद रंग का ट्रैक पैंट पहना है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुझे यकीन है मैं उड़ सकती हूं। मुझे यकीन है मैं आसमान छू सकती हूं। मुझे खुद पर भरोसा है।'
A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on
भाग्यश्री ने साल 1989 में सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय दासानी से शादी की। अब भाग्यश्री का बेटे भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की पहली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।
18वें दिन भी टाइगर-ऋतिक की 'वॉर' पड़ी भारी, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'लाल कप्तान'