बॉलीवुड के टाइगर और दबंग खान यानी सलमान खान का कल 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 1965 को हुआ था। सलमान का फिल्मी करियर बेहद शानदार चल रहा है। ऐसे में अधेड़ उम्र के हो जाने के बाद भी सलमान खान कुंवारे घूम रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि सलमान ही नहीं इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की लवस्टोरी भी शादी के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही पटरी से उतर गई थी..आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 11
karishma kapoor
- फोटो : santa banta
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर अभिषेक बच्चन और कपूर खानदान की हिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की। अभिषेक और करिश्मा की असल जान-पहचान बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी। फिर दोनों ने एक-दूजे को पांच साल डेट करने के बाद अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 11 अक्टूबर 2002 के शुभ अवसर पर सगाई कर ली थी। लेकिन इसके दो महीने बाद ही यह रिश्ता टूट गया। लेकिन आजतक इस रिश्ते के टूटने की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि अभिषेक और करिश्मा को सुपरहिट फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' में एक साथ देखा गया था।
दुनिया में अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार तो शादी की दहलीज तक पहुंकर भी अलग हो गए। शिल्पा और अक्षय का ब्रेकअप बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ब्रेकअप था। हालांकि शिल्पा ने शादी की सभी तैयारियां कर ली थी। लेकिन आखिर मौके पर अक्षय को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भा गई और वह शिल्पा को नजरअंदाज करने लगे।
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर की लिस्ट मे शुमार विवेक ओबेरॉय फिल्मों में आने से पहले ही गुरुप्रीत गिल से सगाई कर चुके थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में कदम रखते ही विवेक शुरुआती दौर में इतने व्यस्त हो गए कि गुरुप्रीत को समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच कलह बढ़ती गई और आखिर में यह जोड़ी में शादी तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ गई।
90 के दशक में आई फिल्म 'मोहरा' में रवीना और अक्षय नजदीक आए और इनके अफेयर की बाते बॉलीवुड में कोने-कोने तक गई। दोनों ने मंदिर में सगाई भी कर ली। लेकिन यहां भी अक्षय की वजह से रवीना का दिल टूट गया। दरअसल, रवीना के साथ होते हुए थी अक्षय का ध्यान किसी और एक्ट्रेसेज पर से नहीं हट रहा था।