कहते हैं सलमान खान अगर किसी से दोस्ती निभाते हैं तो उस पर अपना सब कुछ लुटा देते हैं और अगर वो दुश्मनी निभाने पर आए तो फिर वो उसकी शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते। बॉलीवुड में कोई भी उनसे पंगा लेना नहीं चाहता है क्योंकि 'भाई' से दुश्मनी का खामियाजा उसे अपने करियर पर भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के 5 ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान से पंगा लिया।
इन 5 एक्टर्स की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते सलमान खान, नाम लेते ही खौल जाता है खून
प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर जमकर तंज कस रहे हैं। अपने कई इंटरव्यूज में वो प्रियंका को लेकर काफी कुछ कह चुके हैं। और इसके पीछे की वजह है प्रियंका का सलमान की फिल्म छोड़ना। एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उस लड़की में भारत छोड़कर शादी को चुना। हालाकि प्रियंका का इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन दोनों के बीच खाईं गहरी होती जा रही है।
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बीते दिनों ऐश्वर्या राय के एक मीम्स को शेयर कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए थे। इस मीम्स में ऐश्वर्या के साथ सलमान खान भी दिख रहे थे।
वैसे तो विवेक और सलमान खान के बीच दुश्मनी तो काफी पुरानी है। दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट तब शुरू हुई जब सलमान और ऐश्वर्या रिलेशन में थे। इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सलमान आधी रात को उन्हें फोन करके परेशान कर रहे थे। दरअसल, सलमान से अलग होने के बाद विवेक और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियों की खबरें थे। विवेक ओबेरॉय के इस तरह मीडिया के सामने आने के बाद सलमान के साथ उनकी दुश्मनी हो गई जिसका नतीजा उनके करियर पर भी पड़ा।
अर्जुन कपूर
सलमान खान और अर्जुन कपूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन का नाम सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा। अब अर्जुन खुलेआम मलाइका के साथ घूमते नजर आते हैं। और शायद यही बात सलमान को कहीं न कहीं नागवार गुजरती है।
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में हैं। यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे। अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया।