फिल्मी जगत में ऐसी कई जोड़िया हैं, जो वर्षों से एक साथ काम कर रही हैं। ऐसे ही एक जोड़ी 70 के दशक में भी थी, जिसने 11 साल तक एक साथ काम किया और शोले, जंजीर, डॉन समेत 23 बेहतरीन फिल्मों को लिखा। यह जोड़ी जब भी साथ आई, स्क्रीन पर जबरदस्त कहानी लेकर आई। इनकी कहानी देख थिएटर भी तालियों से गूंज उठते, लेकिन अचानक ही एक दिन ये जोड़ी टूट गई। ये जोड़ी थी सलीम खान और जावेद अख्तर की, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कहानी से कई फिल्मों को अमर बना दिया। आज सलीम खान के 87वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको इस जोड़ी के टूटने के पीछे के कारण का बताने जा रहे हैं।
Salim Khan: एक शाम कुछ ऐसे टूट गई थी 11 साल पुरानी सलीम-जावेद की जोड़ी, यहां जानें क्या थी वजह
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को उस जमाने में सफलता की गारंटी माना जाता था। दर्शकों का कुछ वर्ग ऐसा था, जो दोनों का नाम सुनकर ही फिल्म देखने के लिए पहुंच जाता था। लेकिन एक शाम को जावेद अख्तर और सलीम खान की ये जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई। सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक शाम को वह कुछ काम कर रहे थे। इतने ही जावेद वहां आए और उन्होंने कहा कि वे अलग होना चाहते हैं। ये सुनकर सलीम को धक्का लगा और वह समझ नहीं पाए कि जावेद ऐसा क्यों कह रहे हैं।
Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा
इसके बाद सलीम खान ने उनसे सवाल किया कि आपने यह बात पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी। इस पर जावेद ने जवाब दिया कि वह एक अरसे से इस पर विचार कर रहे थे। ये बात सुनने के बाद सलीम अपनी गाड़ी की ओर जाने लगे, इतने ही जावेद भी उनके पीछे आ गए। इस पर सलीम खान ने कहा कि मैं खुद अपना ख्याल रख सकता हूं और वहां से चले गए। वहीं, जावेद अख्तर के साथ अपना रिश्ता टूटने पर सलीम खान ने कहा था, 'हर डब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है, शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी हुई थी।'
Blurr: तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, यहां पढ़िए रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी
वहीं, जावेद अख्तर ने दोनों के अलग होने को लेकर भी बात की थी। जावेद ने कहा था कि हमने 11 साल साथ काम किया, जो आसान नहीं होता। उसके लिए रेपो, मेंटल अंडरस्टैंडिंग, इमोशनल अंडरस्टैंडिंग और ट्रस्ट की जरूरत होती है। हम जब साथ काम करते थे तो कई बार ऐसा हुआ कि उन्होंने बात शुरू की कि ऐसा करते हैं और मैं समझ गया, ऐसे ही वो भी मेरी बातों को समझ जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे हम दोनों मेंटली दूर होने लगे और जो रेपो था वो नहीं रहा। हम दोनों अलग तरह से बदले, हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं था और फिर हम अलग हो गए।
Akshaye Khanna: दृश्यम 2 ही नहीं इन किरदारों से भी वाहवाही बटोर चुके हैं अक्षय, फैंस हो गए थे अभिनय के मुरीद