अभिनेत्री श्रुति हासन सोशल माडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह फिल्मों से जुड़ी अपडेट भी साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में श्रुति हासन ने उस फिल्म का जिक्र किया है, जिसने उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदल दिया है। यह कोई बॉलीवुड या हॉलीवुड फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक एनिमेटिड फिल्म है। इस फिल्म का नाम है 'लाइफटाइम कम एंड गो इन टर्न'। दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्म देखने का सुझाव श्रुति को उनके कथित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने दिया। इसके लिए श्रुति ने शांतनु का आभार जताया है।
Shruti Haasan: इस फिल्म ने बदल दी श्रुति हासन की जिंदगी? बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने दी थी देखने की सलाह
बता दें कि शांतनु हजारिका विजुअल आर्टिस्ट हैं। श्रुति और शांतनु अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में एक-दूसरे को टैग करते नजर आते हैं। एक बार फिर श्रुति ने शांतनु को अपनी पोस्ट में टैग किया है। इसमें श्रुति इस एनिमेटिड फिल्म को देखने का सुझाव देने के लिए शांतनु का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं। श्रुति ने कुल नौ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की हैं। पहली तस्वीर तस्वीर खुद श्रुति की है। बाकी तस्वीरें फिल्म से जुड़े ग्राफिक्स की हैं।
तस्वीर में श्रुति हासन का लुक काफी शानदार लग रहा है। वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने बाल खुले रखे हुए हैं। इसके साथ श्रुति ने कैप्शन में लिखा है, 'लाइफटाइम्स कम एंड गो टर्न', 'किसी दिन ये सब सपना होगा।' इसके साथ श्रुति ने शांतनु हजारिका को टैग करते हुए लिखा है, 'थैंक यू, इस बेहद खूबसूरत फिल्म से परिचय कराने के लिए, जिसने मेरे अंदर जैसे कुछ बदल सा दिया है।'
श्रुति हासन के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन की झोली में तीन फिल्में हैं। जल्द ही वह फिल्म 'सालार' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह चिरंजीवी के साथ 'चिरू 154' में नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब श्रुति मेगास्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'एनबीके107' फिल्म है।