अभिनेत्री साक्षी तंवर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनय की दुनिया में साक्षी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी की दुनिया से की। इसके बाद बड़े पर्दे पर भी वह अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी हैं। एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में पार्वती का रोल अदा कर साक्षी तंवर ने घर-घर में पहचान बनाई। साक्षी की अदाकारी का ही असर है कि लोग आज भी उन्हें पार्वती के नाम से ही जानते हैं। साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Sakshi Tanwar: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अभिनय का 'दंगल' दिखा चुकी हैं साक्षी, जानिए कैसे शुरू किया सफर
साक्षी तंवर का जन्म राजस्थान के अलवर में एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर के घर हुआ। उनकी पढ़ाई अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों से पूरी हुई। स्नातक करने के बाद साक्षी ने दूरदर्शन के एक शो के लिए ऑडिशन दिया था। इसमें उन्हें सफलता हासिल हुई। इसके बाद दूरदर्शन के शो 'अलबेला सुर मेला' से 1988 में साक्षी ने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साक्षी सीरियल 'कहानी घर घर की' में नजर आईं, जो करीब आठ वर्ष चला। इस शो ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। हर कोई उन्हें 'पार्वती' के रूप में जानने लगा।
Kartik Aaryan: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
वर्ष 2011 में साक्षी टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आईं। इसमें साक्षी ने को-स्टार राम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। 'कहानी घर घर की' में जहां उन्होंने एक आदर्श बहू, पत्नी और मां के रूप में पहचान बनाई, वहीं 'बड़े अच्छे लगते हैं' में इन्होंने राम कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन दिए थे, जिन्हें लेकर काफी विवाद भी हुआ। टीवी शो में अभिनय के अलावा साक्षी तंवर कई टीवी शो होस्ट भी कर चुकी हैं।
Golden Globe: आरआरआर के अवॉर्ड मिलने पर घमासान, अदनान सामी ने सीएम जगन को घेरा, बोले- बंटवारे की नीति सही नहीं
टीवी जगत के अलावा साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अच्छी पहचान कायम की है। उन्हें साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में देखा गया। यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की पत्नि दया कौर का किरदार निभाया था। फिल्म 'दंगल' सुपरहिट हुई थी। इसके अलावा साक्षी सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी नजर आ चुकी हैं। 2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में भी साक्षी राजकुमारी संयोगिता की मां के रूप में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो और फिल्मों के अलावा साक्षी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो साक्षी ने शादी नहीं की है। वह सिंगल हैं। हालांकि, उन्होंने एक बेटी गोद ली है।
Farzi: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना