Kartik Aaryan: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी यह है कि कल इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। खुद कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी है। कार्तिक ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'शहजादा आ रहा है। कल होगा ट्रेलर लॉन्च।'
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
साझा किए गए पोस्टर में कार्तिक आर्यन मुंह में सिगरेट दबाए स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन की पोस्ट पर फैंस खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रिंस रिटर्न्स।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पोस्टर ही इतना धांसू है तो फिल्म भी कमाल होगी।' एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए फिर से वापसी कर रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म, ट्रेलर और गाने हर चीज के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।'
Ranveer Singh: हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात
बता दें कि फिल्म 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी दिखने वाली हैं। इसके अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Golden Globe Awards 2023: 'नाटू नाटू' को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका
पहले यह दावा किया जा रहा था कि 'शहजादा' का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। हालांकि, अब इस फिल्म का ट्रेलर 'पठान' की रिलीज से पहले लॉन्च होने जा रहा है। बता दें कि 'शहजादा' में कार्तिक एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
Deepika Padukone: पैराराजी ने दीपिका से की पोज देने की गुजारिश, एक्ट्रेस बोलीं- 'पठान का ट्रेलर देखा या नहीं?'