फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की इस हीरोइन ने लिया 8 महीने की बच्ची को गोद, 45 की उम्र में अब तक हैं कुंवारी

Mon, 22 Oct 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
sakshi tanwar adopts 8 months baby girl pictures viral
sakshi tanwar

'कहानी घर घर की' में पार्वती का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस साक्षी तंवर अपनी निजी लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखती हैं। अब उन्होंने खुद से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है जिससे उनकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां लौट आई हैं। इसकी जानकारी साक्षी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।

sakshi tanwar adopts 8 months baby girl pictures viral
sakshi tanwar

दरअसल, साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए साक्षी ने कहा, 'अपने पैरेंट्स और दोस्तों के सपोर्ट से मैंने एक बच्ची को गोद लिया है जो जल्द ही 9 महीने की हो जाएगी। सभी के साथ ये खुशी बांटते हुए मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है।'

sakshi tanwar adopts 8 months baby girl pictures viral
sakshi tanwar

साक्षी ने आगे कहा कि 'मेरी जिंदगी का ये खास पल है। मेरे जीवन में इस बच्ची के आने से आनंद का आगमन हुआ है। दित्या मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। उसे पाकर मैं धन्य महसूस कर रही हूं। हमारे घर में दित्या मां लक्ष्मी के रूप में आई है। बच्ची का नाम दित्या है। जिसका मतलब है जो आपकी प्रार्थनाओं का जवाब दे। मां लक्ष्मी का एक नाम दित्या है।' साक्षी तंवर के फैन पेज अकाउंट से एक तस्वीर भी शेयर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi tanwar adopts 8 months baby girl pictures viral
Sakshi Tanwar

45 वर्षीय साक्षी तंवर ने शादी नहीं की है। वो टीवी की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर की में पार्वती का किरदार निभाकर साक्षी फेमस हुईं। आज भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। इसके बाद साक्षी ने एकता कपूर के साथ बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में काम किया। फिल्म में वो राम कपूर के साथ दिखाई दी थीं। 

विज्ञापन
sakshi tanwar adopts 8 months baby girl pictures viral
sakshi tanwar

टीवी सीरियल के अलावा साक्षी ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म दंगल में साक्षी, आमिर खान की पत्नी बनी थीं। इसके अलावा फिल्म मोहल्ला अस्सी में वो सनी देओल के अपोजिट थीं। साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998  में रियलिटी शो अलबेला सुर मेला से की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed