अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि तैमूर के जन्म के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने धैर्य रखना सीख लिया है। सैफ ने खुलासा किया कि माता-पिता बनने के बाद मेरी और करीना की जिंदगी बदल गई है। एक-दूसरे के साथ हमारा रिश्ता भी बदल गया है। उन्होंने कहा कि मेरा और करीना का रिश्ता एक-दूसरे के लिए हमेशा बराबर रहा है और आगे भी रहेगा। सैफ ने ये सारी बातें करीना कपूर की किताब के गेस्ट कॉलम में लिखी हैं।
बता दें कि करीना कपूर और सैफ का इसी साल फरवरी में दूसरा बेटा हुआ है। उनके पहले बेटे का नाम तैमूर और दूसरे का नाम जहांगीर है। पहले बेटे के नाम की तरफ दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल का काफी सामना करना पड़ा है। हालांकि, ट्रोलर से बिना डरे हाल ही में करीना ने अपने बेटे जेह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।
2 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
सैफ अली खान ने लिखा है कि अपने पर धैर्य रखना ही असली सबक है। एक पिता और एक जीवनसाथी के रूप में मैंने जो सीखा है, वह है आपका इरादा। इरादा ही असल मायने रखता है। उन्होंने लिखा कि आधी परेशानी तब होती है, जब हम खुद से या अपने आसपास के लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सिर्फ करीना ही नहीं बदली, हमारा रिलेशनशिप भी बदल गया है। जब वह गर्भवती हुई, तो हमने खुद से कहा कि हम पहले की ही तरह जीवन जीएंगे। हमेशा की तरह ही यात्रा करना जारी रखेंगे।हम बच्चे को साथ ले जाएंगे और उसकी देखभाल के लिए नैनी को ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि तैमूर के जन्म के बाद जीवन बदल गया और मैंने सामाजिककरण में रुचि खो दी है।
4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram/varindertchawla
सैफ अली खान ने लिखा कि मैंने करीना को एक बहुत मजबूत और परिपक्व महिला के रूप में विकसित होते देखा है।
5 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
दो गर्भधारण के माध्यम से वह मां के रूप में बदल गई हैं। उन्होंने लिखा कि जब तैमूर पैदा हुआ तो वह वह कुछ चीजों से सावधान रहती थीं। वह नहीं जानती थी कि उसे कैसे उठाया जाए, कैसे शांत किया जाए। जेह के साथ करीना बहुत अलग है। वह उसे पकड़ती है, उसे शांत कराती है, वो सारी चीजें करती हैं जो पहली बार उसे कठिन लगी थी।