{"_id":"5eae66a1bd5e9278e2047885","slug":"saif-ali-khan-turns-hairstylist-for-son-taimur-ali-khan-kareena-kapoor-khan-shares-adorable-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सैफ अली खान बने बेटे तैमूर के 'हेयरस्टाइलिस्ट', करीना कपूर खान ने तस्वीर की शेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में सैफ अली खान बने बेटे तैमूर के 'हेयरस्टाइलिस्ट', करीना कपूर खान ने तस्वीर की शेयर
इन दिनों देशभर में चल रहे लॉकडाउन ने सभी को क्रिएटिव बना दिया है। इतना कि अब चाहे आम आदमी हो या कोई सेलिब्रिटी सारे काम खुद ही करने लगे हैं। चाहे फास्टफूड हो या घर के कामकाज, अब सभी लोग ये काम खुद ही करने लगे हैं। यहां तक कि हर कोई अब तो हेयरस्टाइलिस्ट भी बन गया है। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान भी ऐसा ही कुछ करते हुए नजर आए हैं।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल करीना कपूर खान हाल ही में कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर आई हैं। जब से करीना इंस्टाग्राम पर आई हैं तभी वो काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर अपनी और परिवार से जुड़ी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। खासकर वो अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की तस्वीर साझा करती हैं। अब हाल ही में करीना ने बाप बेटे की एक और प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें सैफ अपने बेटे के हेयरस्टाइलिस्ट बने नजर आ रहे हैं।
3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान
- फोटो : Social Media
करीना ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उस तस्वीर में सैफ अली खान के हाथों में कैंची नजर आ रही हैं। सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर अली खान भी तस्वीर में दिखाई दे रहा है। तस्वीर में पता चल रहा है कि सैफ तैमूर के बाल काट रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'क्या किसी को हेयर कट करवाना है?'
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। तस्वीर को सैफ और तैमूर के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग जन्म के बाद से ही लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर खूब वायरल होती है। वहीं तैमूर के फैन पेज भी अभी से ही बन गए हैं जिन पर उनकी खूब तस्वीरें और वीडियो साझा की जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तैमूर अली खान
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को तैमूर के फैन्स बेहद पसंद करते हैं। तैमूर पैपराजी के भी पसंदीदा बने हुए हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर की पेंटिंग करते हुए भी तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो घर की दीवार पर अपनी चित्रकारी का हुनर दिखा रहे थे। इस तस्वीर को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।