सैफ अली खान और करीना कपूर खान की बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। अक्सर तैमूर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर तैमूर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बल्कि एक विज्ञापन है।
2 of 5
सैफ-करीना और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बेबी केयर ब्रांड सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक है। ब्रांड की ओर से करीब पिछले एक साल से कैफ और करीना से बातचीत की जा रही है और अब डील पक्की हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक डायपर ब्रांड का कहना है कि जहां एक तरफ दोनों कलाकारों की स्टार पावर उन्हें ब्रांड का चेहरा बनाने की प्रमुख वजह थी तो वहीं दूसरी मुख्य वजह उनके नवाबजादे तैमूर अली खान थे। वहीं सैफ और करीना एक बार पहले इस ऑफर को ठुकरा चुके थे लेकिन इस बार उन्होंने इस ऑफर के लिए हां कह दिया है। ऐसे में उन्हें तीन घंटे की शूटिंग के लिए 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सकता है।
4 of 5
अजय देवगन और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे बात तैमूर के अलावा सैफ अली खान की करें तो वो हाल फिलहाल फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आ रहे हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म में अजय देवगन तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं।
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
वहीं बात करीना कपूर खान की करें तो करीना जल्दी ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा और हिंदी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। अंग्रेजी मीडियम फिल्म में इरफान खान लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। तस्वीरों में न सिर्फ करीना बल्कि इरफान खान भी नजर आ रहे थे।