बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।
सागरिका को मिल रहीं जान से मारने की धमकी
अब तक बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने राज कुंद्रा के खिलाफ और समर्थन में भी बहुत कुछ बोला है। कुछ दिनों पहले मॉडल और अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन ने शिल्पा के पति राज को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने उनसे एक न्यूड ऑडिशन की मांग की थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा कि उमेश कामत नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें वेब सीरीज में काम करने का ऑफर दिया था जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस कर रहे थे। वहीं अब इस आरोप के बाद सागरिका ने बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है साथ ही उन्हें अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं।
2 of 5
सागरिका शोना, राज कुंद्रा
- फोटो : Social Media
सागरिका ने कहा कि, 'मैं बहुत परेशान और डिप्रेस्ड हूं क्योंकि मुझे अलग अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉल्स आ रहे हैं। वो लोग मुझे धमकी दे रहे हैं। मुझे जान से मारने और मेरा रेप करने की धमकी मिल रही है। लोग अलग अलग नंबर से कॉल करके मुझसे पूछ रहे हैं कि राज कुंद्रा ने क्या गलत कर दिया है'।
3 of 5
सागरिका शोना सुमन
- फोटो : screenshot from youtube
अभिनेत्री ने आगे कहा कि, 'लोग मुझे धमकी दे रहे है और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मेरी वजह से उनका बिजनेस खराब हो गया है। वो लोग कह रहे हैं कि तुम लोग पोर्न फिल्में देखते हो इसलिए पोर्न फिल्में बनाई जाती हैं'। आगे सागरिका ने कहा कि वो चुप नहीं बैठेंगी और उन लोगों के खिलाफ आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज करवाएंगी।
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले ही सागरिका ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, 'मैंने इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है। लॉकडाउन के वक्त कुछ ऐसी चीजें हुई थीं जो मैं आपको बताना चाहूंगी। अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत जी की कॉल आई और उन्होंने मुझे एक वेब सीरीज ऑफर की जो राज कुंद्रा प्रोड्यूस कर रहे थे। मैंने पूछा राज कुंद्रा कौन हैं तो उन्होंने कहा कि वो शिल्पा शेट्टी के पति है। इसके बाद जब वीडियो कॉल हुई तो मुझसे कहा गया कि मुझे न्यूड ऑडिशन देना होगा जिसे सुनकर मैं हैरान रह गई और मैंने मना कर दिया। उस वीडियो कॉल में राज कुंद्रा भी शामिल थे और एक का चेहरा ढका हुआ था'।
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज यानी 23 जुलाई को राज कुंद्रा की कस्टडी का आखिरी दिन है। आज राज की गिरफ्तारी पर कोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं कि राज की कस्टडी खत्म होगी या उसे आगे बढ़ाया जाएगा। राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। कुंद्रा के करीबी रयान थारपे को भी गिरफ्तार किया गया था।